गणेश भोय ब्यूरो चीफ जशपुर :-
जशपुर: चौकी मनोरा क्षेत्र में हुई हिंसक घटना में आरोपी धूरवा राम (उम्र 50 वर्ष, निवासी गढ़ियोटोंगरी) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में आरोपी पर बीएनएस की धाराओं 296, 351(1), 118(1) और 109 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
घटना के अनुसार, प्रार्थी नैहरीन बाई ने सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 22 अक्टूबर को उनके गांव में कर्मा उत्सव मनाया जा रहा था। इसी दौरान आरोपी और उसके पति धर्मजीत राम के बीच वाद-विवाद शुरू हुआ। गांव वालों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, लेकिन आरोपी गुस्से में अपने घर गया और रात 1-2 बजे के बीच टांगी लेकर अपने पति का इंतजार करने लगा। जैसे ही धर्मजीत राम अकेले घर लौट रहे थे, आरोपी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे सिर, जबड़ा और पीठ में गंभीर चोट आई। घायल को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल जशपुर लाया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ में अपराध स्वीकार करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त टांगी भी पुलिस ने जप्त कर ली है।
मामले की कार्यवाही और गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी दिनेश कुमार पुरैना, सहायक उप निरीक्षक शांति प्रमोद टोप्पो, प्रधान आरक्षक प्रीतम टोप्पो, आरक्षक रोशन कुमार पैंकरा, चुरावन साहू और रविंद्र सिंह पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
घटना में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और जांच को सफल मानते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कानून के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है।



