अमित दुबे की रिपोर्ट :-
रतनपुर (बिलासपुर)।
कांग्रेस संगठन ने आगामी चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए जिले और ब्लॉक स्तर पर अपने संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। इसी क्रम में बिलासपुर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केसरवानी ने नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है।
नई घोषणा के तहत रतनपुर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस के लिए नीरज जायसवाल और वादिर खान को संयुक्त रूप से प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन दोनों को ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन को सक्रिय करने, बूथ स्तर तक पहुँच बनाने और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुँचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केसरवानी ने कहा कि संगठन की यह नियुक्तियाँ पूरी तरह कार्यकर्ताओं की सक्रियता, निष्ठा और क्षेत्रीय योगदान को देखते हुए की जा रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नीरज जायसवाल और वादिर खान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण समर्पण के साथ करेंगे और कांग्रेस के जनाधार को मजबूत बनाएंगे।
प्रभारी बनाए गए नीरज जायसवाल ने कहा कि वे पार्टी के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों को पहुँचाने का कार्य करेंगे तथा गांव-गांव में संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। वहीं वादिर खान ने कहा कि वे ग्रामीण जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनेंगे और कांग्रेस की नीतियों को उनके हित में लागू करने के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे।
रतनपुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने दोनों नव नियुक्त प्रभारियों को बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस की पकड़ और अधिक मजबूत होगी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा सभी ने संगठन के प्रति निष्ठा और एकता के साथ काम करने का संकल्प लिया।



