जिला संवाददाता गणेश यादव:-
तमता l पत्थलगांव विकासखंड क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत पंडरी पानी सूकवासी पारा का है जहां शासन की महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना ठप होते दिखाई दे रही है lनल जल योजना के तहत गांव में 10 साल पूर्व विशाल पानी टंकी का निर्माण किया गया था । जिसमें स्थानीय लोगों के घरों में प्रति दिन पीने का पानी उपलब्ध कराई जाती थी lजहां इन दिनों लोगों के लिए पानी टंकी सिर्फ सो पीस ही रह गया है और लोगों को पानी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है l
ग्रामीण राम प्रसाद चौहान, नारेंद्र प्रसाद ने बताया कि 2 साल पहले डूमर बहार तमता सड़क का निर्माण किया गया जिसमें चलने वाले वाइब्रेटर मशीन के कारण नल जल टंकी का बोर धंस गया और मोटर अंदर में ही दब गया जिसके कारण पानी सप्लाई 2 साल से बंद है l उन्होंने बताया कि पानी टंकी का बोर सड़क किनारे ही खोदा गया था क्योंकि वहां पानी का अच्छा श्रोत था लेकिन यहां के लोगों को पिछले दो साल से पानी के लिए भटकना पड़ रहा है l
सूकवासी पारा निवासी नीरा बाई, लक्ष्मी बाई एवं मुनेश्वर चौहान ने बताया कि पानी टंकी से सैकड़ों लोगों के घरों तक पानी पहुंचती थी और गांव के लोगों के सूज बुज से पानी टंकी बनने के बाद निरंतर पानी सप्लाई होती थी लेकिन पिछले दो साल से यहां के बोर धंस गया है और गहरे अंदर में मोटर दब गया है lउन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने कई बार मोटर बाहर निकलने का प्रयास किया गया लेकिन ज्यादा नीचले हिस्से में होने के कारण निकाल नहीं पाए lग्रामीण रेशम लाल का कहना है कि इस विषय में स्थानीय जन प्रतिनिधियों को भी कहा गया था लेकिन उनसे भी कुछ नहीं हो पाया और पानी की व्यवस्था ज्यों का त्यों बना हुआ है l

सरपंच ने कहा
स्थानीय सरपंच यशोदा सिदार से इस विषय में बात की गई तो उन्होंने कहा कि मेरे सत्र से पहले से मोटर बंद है और सम्बन्धित अधिकारियों से बात कर जल्दी पानी की सप्लाई के लिए प्रयास किया जा रहा है l
बोर वहां का काफी पुराना था और पुराना होने के कारण धंस गया और पंचायत से नए बोर खन्नन के लिए प्रस्ताव बना कर भेजा जाएगा और नए बोर की मांग की जाएगी जल्दी ही पानी के लिए लोगों को राहत मिलेगा l
बसंत इक्का एसडीओ अधिकारी पी एच ई विभाग पत्थलगांव



