विकास भुवाल ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट से : –
बेमेतरा : जिला स्तरीय गौ सेवा आयोग की बैठक आज अपर कलेक्टर श्री प्रकाश भारद्वाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए काम कर जिला एवं स्थानीय समिति, संस्थान के सदस्य गण मौजूद रहे।
बैठक में जिले में गौवंश के संरक्षण और संवर्धन पर व्यापक चर्चा किया गया। जिसमें गौ सेवा धामों के संचालन के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। बैठकों में गौशालाओं की स्थापना, निरीक्षण, अनुदान वितरण, और गौसेवा से जुड़े सदस्यों की भूमिका पर चर्चा की गई।
गौधाम योजना पर चर्चा
बैठक में गौधाम योजना के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई, जिसके तहत निराश्रित पशुओं का समुचित देखरेख के साथ व्यवस्थित तरीके से संरक्षण किया जाएगा। जिला और ब्लॉक स्तरीय समितियों को नई गौशालाओं की स्थापना के लिए अनुशंसा और अनुदान स्वीकृति दिया जाएगा।समिति के सदस्यों द्वारा नियमित रूप से गौशालाओं का निरीक्षण कर गौशाला की स्थिति जैसे चारा, पानी, चिकित्सा आदि सुविधा का मूल्यांकन किया जाएगा।

बैठकों में गौ धाम संचालन के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों का अनुमोदन कर अविलंब भूमि आबंटन की कार्यवाही करने कहा गया है।बैठक में गौशालाओं के प्रबंधन और संचालन की गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने के संबंध में समिति के सदस्यों द्वारा चर्चा किया गया।गौ संरक्षण और सेवा के महत्व पर जोर दिया गया और ग्रामीण क्षेत्रों को इसके प्रति जागरूक किया जाएगा। गौशालाओं में गायों की देखरेख और संरक्षण के लिए उपाय किए जाएंगे। गोसेवा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर काम करने पर जोर दिया गया।
गौशालाओं का प्रबंधन और आत्मनिर्भरता
गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित योजनाओं पर चर्चा हुई। जिसमें हरा चारा उत्पादन और गोमूत्र-गोबर से जैविक खाद और अन्य उत्पादों के उत्पादन पर जोर दिया गया।
ग्रामीण विकास और पर्यावरण:
जैविक खेती और पंचगव्य उत्पादन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों को प्रशिक्षित करने की योजना पर चर्चा हुई। गौमूत्र और गोबर से बनने वाले जैविक खाद और कीटनाशकों के उपयोग से पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने पर भी चर्चा हुई। बैठकों में गोवंश तस्करी को रोकने के लिए निगरानी के साथ कार्य करने पर भी चर्चा की गई।



