सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य के राम भक्तों को निःशुल्क अयोध्या धाम में श्रीराम के दर्शन कराने हेतु रामलला दर्शन योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार विशेष ट्रेन से जिलों के पत्रकारों का चयन कर उन्हें अयोध्या धाम ले जाया जा रहा है।
इसी क्रम में 17 दिसंबर को जिले के 12 पत्रकारों को जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, ने हरी झंडी दिखाकर नारायणपुर से राजनांदगांव के लिए कार द्वारा रवाना किया। ये सभी श्रद्धालु 18 दिसम्बर को राजनांदगांव से आस्था विशेष ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेंगे।
पत्रकारों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया और बताया कि इस योजना से उनका श्रीराम के दर्शन कर रहे है। इस योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या यात्रा के लिए पूरा पैकेज दिया जा रहा है, जिसमें यात्रा, ठहरने, मंदिर दर्शन, और भोजन की सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा, यात्रा के दौरान सुरक्षा कर्मी, टूर एस्कॉर्ट और चिकित्सकों का दल भी साथ रहेगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खालको, उप संचालक समाज कल्याण के एस.एस. रैदास, उपसंचालक पंचायत यशपाल प्रेक्षा, सहायक संचालक जनसंपर्क संत कुमार कच्छप, नोडल अधिकारी सुरेश्वर निषाद सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।



