भानुपरतापपुर दिनांक 17/03/26 पेंशनरो की प्रान्तीय बैठक प्रान्तीय संगठन सचिव श्री कन्हैयासिह ठाकुर की अध्यक्षता एव प्रान्तीय महामंत्री श्री दिलदार सिंह ठाकुर तथा प्रान्तीय प्रचार सचिव श्री डी.एस.मंडावी की उपस्थिती मे सम्पन्न हुआ। बैठक मे मुख्य रूप से धारा 49(6)को हटाने पर विचार विमर्श हुआ जिससे की पेंशनरो कोमिलने वाली सुविधा जैसे DAके लियेMP Govt.की अनुमति आवश्यक है।बैठक मे इस पर चर्चा हुई की अधिकतर पेंशनरो को उम्र अधिक होने के कारण स्वास्थ्य लबे समय तक खराब रहता है स्वास्थ्य सुधार के लिये मेडिकल भत्ता प्रति माह 1000/-की राशि दिया जावे। बस्तर संभाग के पेंशनर प्रतिनिधि को आगामी रायपुर बैठक मे विशेष रूप से मंच पर बोलने दिया जावे यह बात मंच पर रखने के लिए आम सहमति बनी।प्रान्तीय बैठक मे पेंशनर सदस्य श्री गजानन ठाकुर, करनसिह ठाकुर ,चंद्र प्रकाश शिवहरे,शेखूनागराज,मोहन ठाकुर, बसंत शर्मा, के.के.वर्मा, श्री राम शोरी उपस्थित रहे।



