अमित दुबे की रिपोर्ट
रतनपुर/बिलासपुर।
थाना रतनपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी पेण्ड्रा से बिलासपुर की ओर गांजा बेचने के उद्देश्य से जा रहा था।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नीले रंग की कार में भारी मात्रा में गांजा लेकर बिलासपुर की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना रतनपुर प्रभारी अंशिका जैन (प्रशिक्षु आईपीएस) के नेतृत्व में टीम गठित कर ग्राम घॉसीपुर के पास घेराबंदी की गई।
जांच के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 3.329 किलोग्राम गांजा, एक मोबाइल फोन, दो वॉकी-टॉकी और परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 6,77,000 रुपये आंकी गई है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ मिश्रा (26 वर्ष), निवासी ग्राम धनगंवा, थाना गौरेला, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने गांजा बिलासपुर में बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में जिले में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अंशिका जैन, सउनि पवन सिंह, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली, आरक्षक संजय यादव एवं महिला आरक्षक अंजेला खलखो का विशेष योगदान रहा।



