संवाददाता, लाल बहादुर यादव कि रिपोर्ट*
दिनांक,06/04/2026,
भैयाथान जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़।।
सूरजपुर, जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम केवटाली में शुद्ध पेयजल की गंभीर समस्या के बीच, जब लोग ढोढ़ी का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, ऐसे समय में जनपद सदस्य प्रतिनिधि, अभय प्रताप सिंह के निवेदन पर शुद्ध पेयजल हेतु टैंकर उपलब्ध कराने के लिए प्रकाश इंडस्ट्रीज के निदेशक चतुर्वेदी साहब एवं समस्त प्रकाश इंडस्ट्रीज परिवार का हृदय से आभार। जनपद सदस्य प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रकाश इंडस्ट्रीज के निदेशक चतुर्वेदी साहब के, संवेदनशीलता, समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और त्वरित निर्णय लेने की भावना वास्तव में सराहनीय है। ऐसे जनसेवी एवं जागरूक उद्योगपति समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत होते हैं।
आपकी यह पहल न केवल राहत प्रदान करने वाली है, बल्कि सच्चे अर्थों में जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण भी है।
साथ ही, प्रशासन से विनम्र निवेदन है कि इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान शीघ्र सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को बार-बार इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
यदि समय रहते उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो हम जनता के साथ मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ उठाने को बाध्य होंगे।
जनहित सर्वोपरि है, और इसके लिए हमारा प्रयास लगातार जारी रहेगा।”
*वहीं जनपद सदस्य अभय प्रताप सिंह ने प्रकाश इंडस्ट्रीज के पानी टेकंर भेजने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।।*



