संवाददाता – लाल बहादुर यादव कि रिपोर्ट*
दिनांक,06/04/2026,
जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़,
सूरजपुर,नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर साधु राम विद्या मंदिर विद्यालय परिसर खेल उत्साह से गूंज उठा, जब विद्यालय में एक आकर्षक और प्रेरणादायक बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में ऊर्जा, उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का विकास करना था। प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि इसमें प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थियों—चारों वर्गों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
*सभी वर्गों की दमदार भागीदारी*
*प्रबंधन वर्ग से-*
नैतिक अग्रवाल, सत्यप्रकाश अग्रवाल,
*अभिभावक वर्ग से:*
प्रदीप सोनी, नितिन गोयल,
*शिक्षक वर्ग से:*
दिन दयाल तिवारी, संजय सिदार,
*छात्र वर्ग से*
: अथर्वराज शांडिल्य, अभिनव निगम,,
*जब पिता और पुत्र बने प्रतिद्वंदी*
प्रतियोगिता का सबसे रोमांचक क्षण तब आया, जब शिक्षक वर्ग के खिलाड़ी, दिन दयाल तिवारी और छात्र वर्ग के खिलाड़ी अथर्वराज शांडिल्य—जो कि पिता-पुत्र हैं—आमने-सामने प्रतिद्वंदी के रूप में खेले। यह दृश्य दर्शकों के लिए बेहद यादगार और प्रेरक बन गया, जिसने पूरे आयोजन में उत्साह की नई ऊर्जा भर दी।
*प्रेरक उपस्थिति और सहभागिता*
इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक डॉ. राहुल अग्रवाल, एसएमसी समिति के अध्यक्ष , सुनील अग्रवाल, प्राचार्य प्रभाकर उपाध्याय एवं उप-प्राचार्य श्री दिन दयाल तिवारी ने न केवल अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि स्वयं भी खेल में भाग लेकर सभी को प्रेरित किया।
*निष्पक्ष संचालन कांटे की टक्कर वाला फाइनल*
प्रतियोगिता का संचालन पीटीआई शिक्षक, सुरेश कुमार और राजा ने रेफरी के रूप में निष्पक्षता और अनुशासन के साथ किया। फाइनल मुकाबला प्रबंधन टीम और छात्र टीम के बीच खेला गया, जो अत्यंत रोमांचक और बराबरी का रहा। अंततः प्रबंधन टीम ने मात्र 1 अंक के अंतर से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।
*उत्साह से जीवंत हुआ परिसर*
छात्रों और शिक्षकों की बड़ी संख्या दर्शक और समर्थक के रूप में उपस्थित रही। उनके उत्साहवर्धन ने पूरे आयोजन को जीवंत, आकर्षक और सफल बना दिया।
यह प्रतियोगिता केवल एक खेल आयोजन नहीं रही, बल्कि इसने सभी प्रतिभागियों में खेल भावना, एकता, अनुशासन और उत्साह का सुंदर संदेश भी प्रसारित किया।



