भिलाई : पत्रकारों के साथ यदि इस तरह की घटना हुई है तो यह बेहद गंभीर मामला है। पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। घटना में यदि पुलिसकर्मियों की गलती सामने आती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यहां तक कि दोषी पाए जाने पर उन्हें वर्दी में बने रहने का अधिकार नहीं होना चाहिए।
इस मामले को लेकर पत्रकारों में नाराजगी व्यक्त की जा रही है। पत्रकार संघ की एकजुटता को मजबूत करने और पत्रकारों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए सभी पत्रकार साथियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।
साथ ही सभी पत्रकारों से निवेदन किया गया है कि वे कार्यक्रम में अपनी पत्रकारिता संबंधी आईडी कार्ड लगाकर पहुंचे, ताकि पत्रकारों की पहचान और एकजुटता स्पष्ट रूप से दिखाई दे।
अपील में कहा गया है कि पत्रकार चाहे किसी भी संगठन, संस्थान या मीडिया समूह से जुड़े हों, पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा के सवाल पर सभी को एकजुट रहना चाहिए।
पत्रकार एकता जिंदाबाद! पत्रकार संघ जिंदाबाद!




