जिला कांकेर द्वारा पेंशनर समाज कल्याण भवन चारामा में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री कन्हैया सिंह ठाकुर अध्यक्ष पेंशनर समाज कल्याण तहसील चारामा।और अध्यक्षता श्री बनवाली सेन नया झेरिया सेन समाज अध्यक्ष एवं उपस्थित समाज के पदाधिकारी सचिव श्री बंशीलाल सेन सह सचिव श्री कमलनारायण सेन कोषाध्यक्ष श्री नंदकुमार सेन उपाध्यक्ष श्री तुकाराम सेन संरक्षक श्री आनंद राम सेन, रामनंदन कौशिक मुख्य सलाहकार श्री राजेश कुमार सेन, मातृशक्ति में पूर्व पार्षद श्रीमती जानकी सेन नगर पंचायत चारामा श्रीमती दमयंती सेन श्रीमती लता सेन श्रीमती ममता सेन श्रीमती फूलबाई सेन श्रीमती परमीला सेन आदि बड़ी संख्या में सदस्य गण उपस्थित थे मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में विशेष कर आज के युवा वर्ग से अपील किया किया ।कहा कि सामाजिक सद्भाव बुजुर्गों का सम्मान एवं अपने बड़ों के प्रति मर्यादा रखना अति आवश्यक है नशा करने वालों के प्रति कहा नशा नाश का जड़ है नशा करने से मनुष्य की संवेदनशीलता खत्म हो जाती है और मर्यादा भूल जाते हैं जिससे समाज का विकास नहीं हो पाता । समाज के अध्यक्ष ने संत शिरोमणि सेन महराज का उनका ईश्वर के प्रति प्रेम तथा लोगों के प्रति सेवा इतना कुट कुट कर भरा था कि स्वयं भगवान को नन्दा महराज ने प्रति दिन की तरह एक दिन राजा का सेवा कार्य को भूल कर ईश्वरीय भजन मंडली में चले गए जिसके कारण भगवान को स्वयं अपने भक्त नन्दा महराज के वेश-भूषा स्वरूप में आकर राजा का सेवा कार्य कर चले गए अचानक नन्दा सेन महराज को याद आया कि आज मैं राजा का प्रतिदिन की तरह सेवा कार्य नहीं कर पाया हूं कहकर राजा के पास डरे सहमे उनके दरबार में जाकर राजा से कहने लगे कि राजा साहब आज मैं आपकी सेवा कार्य नहीं कर पाया मुझसे भूल हो गया में अभी सेवा कार्य कर देता हूं इतना कहने पर राजा ने कहा तुम तो अभी अभी मेरी सेवा कार्य कर गए हो बल्कि आज मुझे तुम्हारी हाथ इतना कोमल लगा जितना पहले कभी नहीं लगा नन्दा सेन महराज डरते हुए राजा से कहने लगे नहीं राजा साहब मैं आज नहीं आया था। राजा को फिर कहना पड़ा कि नन्दा तुम आज आए थे फिर अचानक नन्दा सेन महराज को अपने भगवान की याद आने लगी और कहने लगा हे भगवान आज आपने मेरी लाज रख लिया उनके आंखों से झर झर आंसू आने लगी और उसी दिन से नन्दा सेन महराज ईश्वर भक्ति में लीन हो गए भगवान भी भक्त की हमेशा रक्षा करते हैं यदि आपका भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा हो तो। इस तरह समाज के अध्यक्ष श्री बनवाली सेन द्वारा समाज को सम्बोधित कर नन्दा सेन जंयती समारोह आज संपन्न हुआ



