खबरों के साथ-साथ समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए बुलंद टाइम्स न्यूज ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के लिए मजबूत सहारा भी है।
दो दिन पहले बुलंद टाइम्स न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप में एक भावुक अपील साझा की गई। यह अपील 5-6 वर्षीय मासूम शिवांश भगत के लिए थी, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है और उसे तत्काल ब्लड की आवश्यकता थी। बच्चे का इलाज बालको हॉस्पिटल, नया रायपुर में जारी है।
जैसे ही यह संदेश ग्रुप में डाला गया, तुरंत ही ग्रुप की सक्रिय सदस्य डॉ. ज्योत्सना मिश्रा ने मानवता का परिचय देते हुए बिना देरी किए ब्लड की व्यवस्था करा दी। उनकी तत्परता से समय पर रक्त उपलब्ध हो सका, जिससे बच्चे के इलाज में महत्वपूर्ण मदद मिली।
🔹 संक्षिप्त परिचय – डॉ. ज्योत्सना मिश्रा
डॉ. ज्योत्सना मिश्रा श्री महावीर मेडिकल कॉलेज, नागपुरा में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत एक प्रतिष्ठित शोधकर्ता एवं शिक्षाविद हैं। उन्होंने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से एम.एससी. एवं एम.फिल. तथा मैट्स विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। शोध, प्रकाशन और सामाजिक कार्यों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है और उन्हें कई राष्ट्रीय सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है।
यह घटना एक बड़ा संदेश भी देती है—आजकल कई लोग व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ते ही यह सोचकर बाहर निकल जाते हैं कि “मेमोरी भर जाएगी” या “इसका क्या उपयोग है”। लेकिन सच्चाई यह है कि कब, किसे, किस चीज की जरूरत पड़ जाए, यह कोई नहीं जानता। ऐसे ग्रुप ही वह माध्यम बनते हैं, जहां लोग एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं और जरूरत के समय तुरंत मदद पहुंचा पाते हैं।
अगर हम ऐसे सामाजिक और सेवा भाव से जुड़े ग्रुप्स में सक्रिय रहें, तो न सिर्फ हम दूसरों की मदद कर सकते हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर खुद के लिए भी सहारा पा सकते हैं।
बुलंद टाइम्स न्यूज का यह प्रयास यही सिखाता है कि सच्ची पत्रकारिता केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को जोड़ना और जरूरतमंदों के काम आना भी है।
👉 समाज से जुड़े रहिए, क्योंकि जुड़ाव ही मदद की सबसे बड़ी ताकत है।



