नागेश साहू
मुंगेली।, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु नगर में “स्वच्छता महा-अभियान 2026” का वृहद आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत निकाय क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं, जिसके तहत आज वार्ड क्रमांक-17 स्थित MRF सेंटर मुंगेली में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रावधानों से स्वच्छता दीदियों एवं सफाई कर्मचारियों को अवगत कराने के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में स्वच्छता दीदियों को कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करते हुए चार रंग के डस्टबिन के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें गीला कचरा (हरा डस्टबिन), सूखा कचरा (नीला डस्टबिन), सैनिटरी अपशिष्ट (पीला डस्टबिन) और विशेष देखभाल वाले घरेलू हानिकारक कचरे (काला डस्टबिन) को शामिल किया गया है, जिससे RRR (Reduce- कचरा कम करना, Reuse- पुनः उपयोग करना, Recycle- पुनर्चक्रण करना) की संकल्पना को साकार किया जा सके। इसके साथ ही स्वच्छता दीदियों को घर-घर जाकर नागरिकों से सीधा संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया है, ताकि वे आम जनता को स्रोत पर ही कचरे को इन चार अलग-अलग डस्टबिन में रखने की समझाइश देकर जागरूक कर सकें।



