संवाददाता ईश्वर प्रधान की रिपोर्ट*
*
रतनपुर में पुरातत्व विभाग के अधीन प्राचीन धरोहर गज किला में देर रात तक जे सी बी से खुदाई किया गया खुदाई के दौरान पुरातत्व विभाग के किसी भी अधिकारी का ना होना एवं पुरातत्व विभाग के चौकीदार को गज किला में न होना तथा अंदर खुदाई करने के लिए जेसीबी अंदर लाया गया उसकी जानकारी उसे नहीं होना कहीं ना कहीं संदेह के घेरों में नजर आ रहा है जिस प्रकार से प्राचीन किला जो की पुरातत्व विभाग की नियम कहता है कि रात में 6:00 बजे के बाद किसी भी प्रकार का खनन कार्य नहीं किया जाता और यह पूर्णतः गैर कानून अपराध की श्रेणी में आता है गज किला के अंदर लगभग 15 से 20 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा जबकि गहराई लगभग तीन फीट जेसीबी के द्वारा खुदाई किया गया आसपास के लोगों के द्वारा सूचना दिया गया कि प्राचीन गज किला में देर रात जेसीबी से खुदाई का कार्य कराया जा रहा है जो की पूर्ण रूप से गैर कानूनी है परंतु नियमों को तक में रखकर इस प्रकार से खनन कार्य करना कहीं ना कहीं इसमें ठेकेदार एवं पुरातत्व विभाग के अधिकारी शामिल होना संदेह गिरे में नजर आ रहा है क्योंकि पुरातत्व विभाग के अंदर जितनी भी खुदाई किया जाता है वह छोटे-छोटे औजारों से खुदाई करके मिट्टी को बाहर निकाला जाता है परंतु रात के अंधेरे में जेसीबी से खुदाई करना क्योंकि प्राचीन गज किला बहुत ही प्राचीन होने के कारण वह बहुत सारे बहुमूल्य कीमती वस्तुएं एवं प्राचीन मूर्तियां निकलता है जिस कारण पुरातत्व विभाग रात में खुदाई का कार्य नहीं करता है।परंतु जिस प्रकार से रतनपुर में रात के अंधेरे में खुदाई किया गया वह लोगों के मन में कहीं न कहीं एक अनकही सवाल बनकर सामने निकल रही है। लोगों का कहना है कि रात अंधेरे में खुदाई कर कर कुछ ना कुछ बहुमूल्य वस्तुएं निकला होगा इसीलिए रात के अंधेरे में खुदाई कराया गया ताकि जो भी कीमती वस्तुएं निकली वह आपस में बांटाजा सके यह सब वहां उपस्थित लोगों का कहना है मगर सोचने वाली बात यह है कि इतनी बड़ी लापरवाही आखिर किसकी संरक्षण में हो रहा है क्या ठेकेदार को कानून का डर नहीं है जिससे वह मनमानी कर रहा है और रात के अंधेरे में खनन का कार्य करवा रहा है जबकि रात में प्राचीन धरोहर के अंदर खुदाई करना कानून अपराध है अब देखना यह है कि रतनपुर पुलिस एवं नगर पालिका परिषद और पुरातत्व विभाग के अधिकारी एवं हमारे जिले के कलेक्टर महोदय क्या एक्शन लेते हैं क्या दोषियों को सच में सजा मिल पाएगी कि नहीं क्योंकि कहीं ना कहीं जो रात में जेसीबी के द्वारा गज किला में खुदाई कराया जा रहा है वह बिना किसी अधिकारी बिना किसी प्रशासनिक अधिकारी के संरक्षण के बिना यह संभव नहीं है कहीं ना कहीं पुरातत्व विभाग भी इस संदेह घेरे में नजर आ रहे हैं लोगों में बहुत आक्रोश है बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार विजय एवं शिव मोहन बघेल जी ने पुरातत्व विभाग के कार्यालय में शिकायत करने की बात कहा गया है बघेल जी का कहना है कि कहीं ना कहीं चोरी के उद्देश्य से इस प्रकार रात में खनन कराया जाता है क्योंकि रात में खनन कहीं ना कहीं कीमती वस्तु निकालना जैसे की मूर्ति सोना चांदी बहुत सारे बहुमूल्य वस्तुएं जमीन के अंदर दबा रहता है जिस रात में ही निकला संभव है ऐसा दीपक कुमार विजय एवं शिव मोहन बघेल जी का कहना है कि इसकी शिकायत हम कलेक्टर से लेकर दिल्ली पुरातत्व विभाग तक करेंगे अब देखना यह है की जांच का विषय इसकी शिकायत सभी कार्यालयों किया जाएगा ।अब देखना है सच्चाई कब तक सामने आता है




