जिला -सवांदाता/लाल बहादुर यादव कि रिपोर्ट*
*एक मजदूर के मजदूरी से भी कम वेतन पर कार्य करने को मजबूर ये स्वास्थ्य कर्मचारी।*_
सूरजपुर/ छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी प्रकोष्ठ संघ जेडीएस कर्मचारियों के अधिकारों के लिए सुशासन तिहार में निवेदन पत्र दिया गया, जिसमें मुख्य विषय था संचालक स्वास्थ्य सेवाएं एवं सीएमएचओ के द्वारा जारी आदेश के परिपालन में बीएमओ सूरजपुर के नाम से पत्र लिखा गया था।
सुशासन तिहार के शिविर में प्रकोष्ठ संघ जिलाध्यक्ष डॉ निलेश कुमार ने पंजीयन काउंटर पर अपना निवेदन पत्र जमा किया और पावती ली, लेकिन उक्त शिविर में उस आवेदन पर कुछ भी कार्यवाही नहीं हुआ।
ऐसा लग रहा है कि शिविर में उपस्थित सभी अधिकारी आप सी साठ-गांठ से आवेदनों को जमी ध्वस्त करने को तैयार है।
इन जेडीएस कर्मचारियों की केवल एक ही मांग है कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान, लेकिन जिला सूरजपुर के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इन्हें इनका अधिकार नहीं दे रहे है।
जिलाध्यक्ष डॉ निलेश कुमार साहू ने बताया कि अभी तक संघ के माध्यम से सैकड़ों आवेदन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिया गया है। लेकिन कुछ भी जवाब नहीं आया।



