नवीन राजपूत
दुर्ग
.पत्रकार एकता महासंघ फाउंडेशन (रजि.) द्वारा प्रहलाद कुमार दुबे को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति 1 जून 2026 से आगामी एक वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी रहेगी। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकित अवस्थी द्वारा जारी नियुक्ति/मनोयन पत्र में यह जानकारी दी गई।
जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रहलाद दुबे की पत्रकारिता के प्रति निष्ठा, कर्तव्यपरायणता, सक्रियता एवं समर्पण भावना को देखते हुए उन्हें यह अहम दायित्व सौंपा गया है। महासंघ ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में संगठन न केवल प्रदेश स्तर पर सशक्त होगा, बल्कि पत्रकारों के हितों की रक्षा एवं उनके अधिकारों के लिए भी प्रभावी पहल की जाएगी।
महासंघ के पदाधिकारियों का मानना है कि प्रहलाद दुबे का अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और पत्रकारिता क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका छत्तीसगढ़ में संगठन को नई दिशा देगी। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से प्रदेशभर के पत्रकारों को एक मजबूत मंच मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे पत्रकारों की समस्याओं का समाधान और उनके हितों की रक्षा बेहतर तरीके से हो सकेगी।
नियुक्ति के बाद प्रहलाद दुबे ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी चुनौती भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पत्रकारों के हित, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में संगठन की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। वे सभी पत्रकार साथियों को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
प्रदेशभर के पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने प्रहलाद दुबे की इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है



