डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
नारायणपुर| एनएमडीसी द्वारा बस्तर क्षेत्र (दतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, बस्तर, कोण्डागांव, नारायणपुर) के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली आदिवासी छात्राओं को व्यवसायिक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्येश्य से नैसर्गिक सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अधीन बालिका शिक्षा योजना वर्ष 2011 में प्रारंभ की गई थी। वर्ष 2024 में भी एनएमडीसी प्रबंधन, बचेली द्वारा आदिवासी छात्राओं को नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु एनएमडीसी की वेबसाईट आवेदन आमंत्रित की गई हैं।
इस योजना में कुल 40 सीटों में से 08 सीटें बी.एस.सी. नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिये आरक्षित है, जिसमें प्रवेश के लिये नीट 2024 की परीक्षा में 128 अंकों के साथ उत्तीण होना अनिवार्य है। प्रभारी अधिकारी सीएसआर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त को अवगत कराते हुए कहा गया है कि बी.एस.सी. नर्सिंग पाठ्यक्रम हेतु इच्छुक छात्राओं से आवेदन प्राप्त कर कार्यालय सीएसआर नारायणपुर में में प्रस्तुत करें। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से संपर्क कर सकते हैं।



