प्रधानमंत्री के 12 वर्ष बेमिसाल विकास की उपलब्धि बताया गया
*देवभोग* प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे “12 साल बेमिसाल” अभियान के तहत गरियाबंद जिला अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथी मांझी जी के मार्गदर्शन मे धौराकोट देवभोग नगर में प्रबुद्ध जनों, शिक्षाविदों, एवं समाजसेवियों का सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम के तहत प्रबुद्ध जनों को केंद्र सरकार की शिक्षा, कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जिला एनजीओ संयोजक अभिनव सोनी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं, जिनसे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर प्राप्त हुए हैं।
इस अवसर पर शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रबुद्ध जनों को गमछा व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम मे शिक्षा के क्षेत्र में हुए सकारात्मक बदलावों पर प्रभारी चरण बिसी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में विशेष रूप से मोदी जी के 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम के अंतर्गत शक्ति केन्द्र धौराकोट में सम्पूर्ण हुआ प्रभारी चरण बिसी, संयोजक भूवेद साहू ,प्रवक्ता भागीरथी मांझी, सह प्रवक्ता अभिनव सोनी ग्राम पंचायत धौराकोट के सरपंच श्रीमती द्रोपती नागेश , प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सहकारिता प्रकोष्ठ संजय दुबे, उवासु राम नागेश ,अर्जून चौहान, रमेश कुमार नागेश, परशूराम नागेश बंशीलाल चौहान, शांति बाई पांडे शक्ति के समस्त ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्य करता कि गरिमा मई में कार्यक्रम सफल हुआ।



