बुलंद टाइम्स न्यूज़/संजय सिंह
खैरागढ़। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर खैरागढ़ सिविल अस्पताल में वृक्षारोपण किया गया जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर आशीष शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विवेक बिसेन, डॉक्टर पंकज वैष्णव, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दुर्गेस नंदिनी श्रीवास्तव, डाक्टर मनीषा अहीर, सुरेश मंडावी आदि कर्मचारी उपस्थित थे, खैरागढ़ आत्मनिर्भर टीम के सेवा भावी साथी, अनुराग तूरे, जहीन खान, बाबा भैया, गोविंद सोनी, अमीन मेमन, बहन नीलम राजपूत, वंदना टांडेकर, रूपेंद्र रजक, रुपेश देवांगन आदि सेवाभावी साथियों का सहयोग रहा इस अवसर पर डाक्टर आशीष शर्मा द्वारा जनता से अपील किया गया कि एक पेड़ लगाए प्रकृति बचाए।



