Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज़/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
रायपुर। आज दिनांक 2 जुलाई 2026 गुरुवार को श्री संजय अग्रवाल का शपथ ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन रायपुर में संपन्न होने जा रहा है ज्ञात हो कि श्री संजय अग्रवाल छत्तीसगढ़ में प्रथम योग आयोग का अध्यक्ष रह चुके है और अब वह दूसरी बार 2026 में पुनः योग आयोग अध्यक्ष के पद पर आसीन होने जा रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, श्री रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष के साथ-साथ सभी मंत्रीगण अधिकारी गण एवं प्रत्येक जिले से सभी योग साधक भाई उपस्थित रहेंगे श्री अग्रवाल योग के क्षेत्र में काफी सधे हुए हैं पिछले कार्यकाल में उन्होंने योग के क्षेत्र में पूरे छत्तीसगढ़ में अलख जगा कर पूरे प्रदेश में रैली निकलवा कर छत्तीसगढ़ को योग मय बना दिया था। आज वह इस क्षेत्र में अपने जीवन की दूसरी पारी खेलने जा रहे हैं उनके अध्यक्ष बनने पर पूरे छत्तीसगढ़ में योग साधकों के बीच खुशी की लहर दौड़ रही है। छत्तीसगढ़ में चाहे वह रमन सिंह के कार्यकाल हो या विष्णु देव साय के कार्यकाल हो वर्तमान में सभी उनको जानते हैं।




