Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/अनीष कुमार मिश्रा
रायपुर। लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक, पद्मभूषण एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री रामविलास पासवान जी की जयंती के अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी, रायपुर जिला द्वारा पार्टी कार्यालय में केक काटकर उनका जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए सामाजिक न्याय, समानता एवं जनसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी, रायपुर जिला के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अनीश मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष नीलेश पांडेय, ग्रामीण उपाध्यक्ष अविनाश पांडेय, ग्रामीण महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, शंकर यादव, राहुल पडवार, अभिषेक मिश्रा, अमन शर्मा, राजेश कुशवाहा, चिंटू कौशिक सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान जी का संपूर्ण जीवन गरीबों, शोषितों, वंचितों एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और आदर्श आज भी देश के करोड़ों लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की जयंती मनाई तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।



