Oplus_131072
केंद्रीय एवं राज्य की विभिन्न जाँच एजेंसी के दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार – कांग्रेस
कांग्रेस नेताओं की छवि धूमिल करने मे लगी है है भाजपा सरकार – कांग्रेस

बुलंद टाइम्स न्यूज, दुर्ग। भाजपा सरकार लगातार केंद्रीय एवं राज्य के विभिन्न जाँच एजेंसीयों का दुरूपयोग करते हुए कांग्रेस नेताओं की छवि धूमिल करने डराने धमकाने मे लगी है भाजपा सरकार द्वारा हर बार के द्वारा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ एवं पूर्व कोषाध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर जिला एवं शहर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव सांय का कांग्रेस भवन के समीप तहसील ऑफिस के सामने पुतला दहन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी कर विरोध प्रदर्शन किया पुलिस की झूमाझटकी के साथ कोंग्रेसी पुतला जलाने मे सफल रहे! पुतला दहन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीवान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंडी राम वड्डे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं महासचिव रवि देवांगन, जिला महासचिव संजय राय, शेख तौहीद अहमद, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बोधन देवांगन, एन एस यू आई प्रदेश सचिव एवं पार्षद जय वट्टी, एन एस यू आई अध्यक्ष एवं पार्षद विजय सलाम, कोषाध्यक्ष वी पी शुक्ला, ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष माधेश्वर जैन, नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता पदाधिकारी उपस्थित थे!



