Oplus_131072
भाजपा के संगठन मंत्री सहित सांसद जिला पंचायत अध्यक्ष हुए शामिल।
बुलंद टाइम्स न्यूज, गरियाबंद। तहसील मुख्यालय अमलीपदर नगर सहित पूरे क्षेत्र में रथयात्रा का पर्व आज गुरूवार को पूरे आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया। रथयात्रा पर्व को लेकर क्षेत्र के जगन्नाथ मंदिरों में सुबह से ही महाप्रभु के सुखद दर्शन पाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र के अमलीपदर में भव्य रथयात्रा कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री पवन साय सांसद रुपकुमारी चौधरी पहुंचे तो उनका मंदिर के पुजारी आचार्य पंडित युवराज पांडेय द्वारा आत्मीयता से स्वागत किया गया।

इस दौरान भाजपा संगठन मंत्री पवन साय सांसद रुपकुमारी चौधरी, पिछड़ा आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद भाजपा जिला अध्यक्ष अनिलचंद्राकर,जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप विशेष रूप उपस्थित थे। और सभी भक्तों ने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना किया। कार्यक्रम में शामिल हुए। मंदिर के पुजारी पंडित युवराज पांडेय द्वारा महाप्रभु को अपने कंधे में बिठाकर रथ में सवार करने निकले तो पुरा क्षेत्र का माहौल भाव विभोर हो गया लोग भक्ती में बोल कालिया के गननभेदी जयकारे लगाने लगे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के द्वारा रथयात्रा में शामिल होकर महाप्रभु की रथ को खीचने का सौभाग्य प्राप्त किया। इस दौरान गजामुंग की प्रसाद वितरण किया गया। अमलीपदर में भगवान जगन्नाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद रथयात्रा पर्व धुमधाम के साथ मनाया गया। यहां आचार्य युवराज पांडेय द्वारा विशेष पूजा अर्चना किया गया। रथयात्रा में शामिल होने छत्तीसगढ़ सहित ओडिसा से हजारों की संख्या में लोग पहुचे चारो तरफ बोल कालिया बोल के जयकारे गुंज रहे हैं। यहां रथयात्रा के अवसर पर अनेक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वही ओडिसा के पुरी के तर्ज में 9 दिनों तक विभिन्न पूजा अर्चना कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं। वही मंदिर द्वार से रथ पहुचने तक हजारों श्रध्दालु बोल कालिया के जयकारों के भक्तिमय माहौल में झुम रहे हैं फिर भगवान जगन्नाथ को बाजार चौक में स्थित अस्थाई गुंडीचा मंदिर तक पहुचाया गया।



