Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज, रायपुर। महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा के शुभ अवसर पर मगधा यादव समाज छत्तीसगढ़, जिला रायपुर द्वारा जगन्नाथ मंदिर, अवन्ति विहार, गायत्री नगर, रायपुर में श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए गजा-मूंग प्रसाद एवं शीतल शरबत वितरण का भव्य सेवा आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाज की मातृशक्ति द्वारा महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की विधिवत आरती एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात हजारों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद एवं शरबत का वितरण किया गया। यह आयोजन जिलाध्यक्ष श्री गजानंद यादव के नेतृत्व तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मदन लाल रावत के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। समाज के पदाधिकारियों, युवाओं, महिलाओं एवं सदस्यों ने पूरे उत्साह और सेवा भाव से आयोजन को सफल बनाया।
इस अवसर पर समाज के प्रदेश महासचिव श्री मनोज कुमार यादव ने समस्त प्रदेशवासियों को रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करें। उन्होंने कहा कि मगधा यादव समाज का प्रत्येक सदस्य संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। जब समाज एक परिवार की भावना से संगठित होकर कार्य करेगा, तभी शिक्षा, सामाजिक उत्थान, युवा सशक्तिकरण एवं सेवा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त की जा सकेंगी। उन्होंने समाजजनों से व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को आगे बढ़ाने तथा समाजहित के प्रत्येक कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
समाज पदाधिकारियों ने कहा कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा सेवा, समरसता, समानता, भाईचारे और मानव कल्याण का संदेश देती है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए समाज शिक्षा, संगठन, सेवा और संस्कार को अपने सामाजिक जीवन का आधार बनाकर एक सशक्त एवं संगठित समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
इस अवसर पर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों एवं आयोजन समिति को शुभकामनाएँ देते हुए अपने करकमलों से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया तथा समाज के सेवा कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री शंकर यादव, संरक्षक श्री परमेश्वर यादव, श्री अजय यादव, श्री गणेश यादव, श्री कुलोमणी यादव, श्री सतीश यादव, श्री गुलेश्वर यादव, श्री बसंत यादव, श्री रंजीत यादव, श्री मनीष यादव, श्री बबलू यादव, श्री मुकेश यादव, श्री सुरभि यादव, श्री रेशमा यादव, श्री करुणा यादव, श्री प्रद्युम्न यादव, श्री लोकेश यादव, श्री अमित यादव, श्री शेखर यादव, श्री अक्षय यादव, श्री जितेश यादव, श्री हितेश यादव, श्री आनंद यादव, श्री घनश्याम यादव, श्री संजू यादव, श्री विकास यादव, श्री अनिल यादव, श्री रामप्रसाद यादव, श्री प्रशांत यादव, श्री राकेश यादव, श्री रमेश यादव, श्री परमानंद यादव तथा श्रीमती ज्योति यादव, श्रीमती स्नेहा यादव, श्रीमती लता यादव, श्रीमती बिमला यादव, श्रीमती कमला यादव, श्रीमती उर्मिला यादव, श्रीमती सेबती यादव, श्रीमती जयंती यादव, श्रीमती अनुराधा यादव, श्रीमती पिंकी यादव, श्रीमती रिया यादव, श्रीमती ईनामिका यादव, श्रीमती पूनम यादव, श्रीमती गीता यादव एवं श्रीमती संगीता यादव, श्रीमती अहिल्या यादव सहित समाज के सैकड़ों सदस्य एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने सेवा, श्रद्धा, सामाजिक एकता और संगठन की भावना का प्रेरणादायी संदेश देते हुए समाज की सक्रिय सहभागिता और जनसेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को एक बार फिर सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।



