Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज, रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर हथियार जैसी वस्तुओं के साथ फोटो एवं वीडियो पोस्ट कर भय या दहशत का माहौल बनाने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना टिकरापारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइटर पिस्टल के साथ अपना फोटो अपलोड किया गया है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मामले का सत्यापन किया गया। जांच के दौरान उक्त युवक की पहचान राहुल छतरी, पिता रवि छतरी, उम्र 27 वर्ष, निवासी मठपुरैन बीएसयूपी कॉलोनी, थाना टिकरापारा, रायपुर के रूप में हुई। पूछताछ एवं तस्दीक के दौरान उसके द्वारा सोशल मीडिया पर लाइटर पिस्टल के साथ फोटो अपलोड करना पाया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा युवक के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई, ताकि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों की पुनरावृत्ति न हो तथा आमजन में किसी प्रकार का भ्रम या भय का वातावरण उत्पन्न न हो।
कार्यवाही उपरांत आरोपी को सहायक पुलिस आयुक्त न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।




