Oplus_131072
45 गोवंश एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार।
पशु क्रूरता एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी।
बुलंद टाइम्स न्यूज/सुरेश सोनी
नारायणपुर। पुलिस द्वारा अवैध गोवंश परिवहन एवं पशुओं के प्रति क्रूरता के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धौड़ाई पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 45 नग गोवंश एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन जब्त किया है।
प्रकरण के अनुसार, दिनांक 23 जुलाई 2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर थाना धौड़ाई पुलिस ने कार्रवाई की। जांच में पाया गया कि आरोपीगण ग्राम बोरोंडी, जिला कांकेर से गोवंश खरीदकर बिना वैध दस्तावेज एवं पशु परिवहन संबंधी नियमों का पालन किए उन्हें बाजार में विक्रय के उद्देश्य से ले जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई कर 45 नग गोवंश एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया।
इस संबंध में थाना धौड़ाई में अपराध क्रमांक 04/2026 पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(घ) तथा छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4 एवं 6 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी—
1. रामू राम सलाम (57 वर्ष), निवासी ग्राम सुलेंगा, थाना धौड़ाई, जिला नारायणपुर।
2. रूपजी सलाम (42 वर्ष), निवासी ग्राम सुलेंगा, थाना धौड़ाई, जिला नारायणपुर।
3. सुकुराम कोर्राम (41 वर्ष), निवासी ग्राम सुलेंगा, थाना धौड़ाई, जिला नारायणपुर।
4. आसमन नेताम (26 वर्ष), निवासी ग्राम सुलेंगा, थाना धौड़ाई, जिला नारायणपुर।
चारों आरोपियों को 24 जुलाई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल का संदेश – नारायणपुर पुलिस द्वारा अवैध गोवंश परिवहन, पशु क्रूरता एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति के तहत निरंतर एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।




