Oplus_131072
बुलंद टाइम न्यूज़/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर चांपा। जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित तेंदुआ धाम (कुरियारी) शबरी धाम श्री शिवरीनारायण के पास अयोध्या के तर्ज पर राम मंदिर का निर्माण बहुत तेजी से चल रहा है जहां पर सावन के महीने में 10 अगस्त सोमवार को सवा लाख पार्थिव लिंग का पूजन किया जा रहा है जिसमें भाग लेने के लिए आश्रम के व्यवस्थापक श्री अशोक हरिवंश जी एवं उनके सहयोगी गणो ने विशेष पूजन के लिए जिले भर के श्रद्धालु गणो भाग लेने के लिए आमंत्रण किए हैं 10 अगस्त को पूजन के बाद विशेष भंडारा का भी आयोजन किया गया है साथ ही साथ कोई भी श्रद्धालु जन अपने घर से पार्थिव शिवलिंग बनाकर ले जाना चाहते हैं वह वहां 9 अगस्त तक ले जाकर जमा कर सकते हैं उनकी भी वहां विशेष पूजा होगी व 24 अगस्त को सावन के अंतिम सोमवार के दिन विसर्जन का भी कार्यक्रम रखा गया है राम मिलेंगे आश्रम जिले का सबसे सुंदर भव्य एवं दिव्य रूप में निर्माण हो रहा है महत्वपूर्ण बात यह है कि इस आश्रम में कक्षा छठवीं पर बच्चों की पढ़ाई भी हो रही है उन विद्यार्थियों को गुरुकुल के नियम के अनुरूप वेशभूषा व योग के साथ-साथ धार्मिक ग्रंथ एवं अन्य विषयों का भी अध्ययन कराया जा रहा है यह प्रथम वर्ष है इन्हीं बच्चों को आगे चलकर पूरी शिक्षा प्रदान की जाएगी!

सावन में दूर से आए हुए श्रद्धालुओं के लिए रहने एवं भोजन प्रसाद का भी व्यवस्थापक द्वारा व्यवस्था की गई है 2028 में इस भव्य मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा जिसकी लोकार्पण हेतु देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी आएंगे व्यास पीठ से यह बात चित्रकूट के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी ने पहले से घोषणा कर दी है अभी-अभी जांजगीर जिले के प्रवास पर योग आयोग के अध्यक्ष माननीय संजय अग्रवाल जी जो पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के छत्तीसगढ़ के प्रमुख हैं उनसे भी 2027 में स्वामी रामदेव जी महाराज के तीन दिवसीय विशेष योग शिविर तेंदुआ धाम में कराने के लिए विशेष निवेदन भी जिले के योग शिक्षकों द्वारा किया गया है जिसकी बैठक आगामी हरिद्वार में होगा उसमें विशेष रूप से माननीय अध्यक्ष महोदय ने स्वामी रामदेव जी के सामने रखने की बात कही! सावन महोत्सव की तैयारी वे विशेष रूप से लगे हुए श्री हरिवंश जी के साथ शक्ति से श्रीमती अंजू बघेल जी, शिवरीनारायण के पार्षद श्री विनोद शर्मा जी, श्री जितेंद्र कश्यप जी, अयोध्या से पधारे व्यवस्थापक श्री तिवारी जी एवं आसपास के भाई-बहन जोर-शोर से सहयोग कर रहे हैं कार्यक्रम को भव्यता एवं दिव्यता बनाने के लिए श्री अशोक हरिवंश जी ने सभी लोगों को बढ़ चढ़कर शामिल होने के लिए अपील की है समाचार लिखने तक पता यह भी चला है कि इस सावन महोत्सव के आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी ने भी आने के लिए अपनी सहमति प्रदान कर दी है ऐसी जानकारी हमें आश्रम से अभी-अभी प्राप्त हुई है।




