Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/उपेंद्र ठाकुर
हाटभारवन, सोनारपारा। गणेश चतुर्थी पंचमी के पावन अवसर पर हाटभारवन, सोनारपारा में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना के साथ विधि-विधान से हवन किया गया। धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भगवान गणेश से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
हवन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आराधना करते हुए हवन में आहुति दी और परिवार एवं क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
गणेश चतुर्थी पंचमी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की आस्था और उत्साह देखते ही बना। कार्यक्रम के दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
स्थानीय श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन क्षेत्र में आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम श्रद्धा एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।




