Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज, रायपुर। दिनांक 17.07.2026 को थाना गोबरा नवापारा में एक महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका रिश्तेदार कमल कुमार कोसरे उसके कमरे में घुस आया तथा उसका हाथ पकड़कर बेइज्जत करने की नीयत से उसे खींचने लगा। महिला द्वारा इसका विरोध करते हुए मना करने पर आरोपी द्वारा उसके साथ अश्लील एवं गाली-गलौज की गई।
महिला की आवाज सुनकर आरोपी की पत्नी मौके पर पहुंची, जिसके साथ भी आरोपी द्वारा गाली-गलौज की गई तथा इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
महिला की रिपोर्ट पर थाना गोबरा नवापारा में आरोपी कमल कुमार कोसरे के विरुद्ध अपराध क्रमांक 206/2026, धारा 296, 75(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गोबरा नवापारा पुलिस टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया एवं उपस्थित अन्य लोगों से पूछताछ कर आरोपी की लगातार पतासाजी की गई।
पतासाजी के दौरान आरोपी कमल कुमार कोसरे को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी – कमल कुमार कोसरे पिता स्व. देवकुमार कोसरे उम्र 32 वर्ष निवासी सतनामी पारा, नवापारा थाना गोबरा नवापारा, जिला रायपुर l




