Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/योगेश्वर साहू
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात’ का 137 वां संस्करण इस रविवार 30 अगस्त को सुबह 11 बजे प्रसारित होगा।
प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से देश-विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करेंगे। यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर एक साथ प्रसारित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ी में भी होगा प्रसारण –
प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का प्रसारण छत्तीसगढ़ी भाषा में कार्यक्रम के तुरंत बाद और रात्रि 8 बजे किया जाएगा।
यह कार्यक्रम DTH, मोबाइल एप्लीकेशन न्यूज ऑन AIR पर भी उपलब्ध रहेगा। देशभर के लोग इस कार्यक्रम को सुनकर प्रधानमंत्री के विचारों से जुड़ सकेंगे।
प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश का सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम बन गया है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं।




