Oplus_131072
अधिकारियों एवं कर्मचारियों का ईको, ईसीजी, बीपी और शुगर की जांच।
बुलंद टाइम्स/अनीष मिश्रा
रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टाउन हॉल में 40 वर्ष से अधिक आयु के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ईको, ईसीजी, बीपी एवं शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई।
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि यदि हम स्वस्थ रहेंगे, तो प्रशासन के माध्यम से जनता की सेवा और बेहतर तरीके से कर सकेंगे। शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यों में व्यस्त रहने के कारण कई बार अपने स्वास्थ्य पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाते। इसी को ध्यान में रखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।
उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच कराना आवश्यक है, ताकि किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या का प्रारंभिक स्तर पर ही पता लगाया जा सके और समय रहते उचित उपचार एवं सावधानी बरती जा सके।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया।




