Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/अनीष मिश्रा
रायपुर। जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन द्वारा आज ग्राम पंचायत टेमरी, बनारसी एवं माना बस्ती में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बालिका शौचालय, एफएसटीपी (FSTP), आंगनबाड़ी केंद्र सहित अन्य निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन ने सरपंच एवं सचिवों को सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्यों की पूर्णता में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार सचिवों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों की सतत निगरानी करने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।




