Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/अनीष मिश्रा
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा वर्ष 2026 के नवंबर सत्र में आयोजित होने वाली हाईस्कूल (10वीं) एवं हायर सेकण्डरी (12वीं) परीक्षाओं के लिए प्रवेश एवं परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथियां घोषित कर दी गई हैं।
परीक्षार्थी सामान्य शुल्क के साथ 10 अक्टूबर 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर पाने वाले परीक्षार्थियों को 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन करने का अवसर दिया गया है।
परीक्षा एवं प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए परीक्षार्थी अपने समीपस्थ मान्यता प्राप्त अध्ययन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा आवेदन फॉर्म छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट www.sos.cg.nic.in से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।
परीक्षार्थियों को आवेदन फॉर्म पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित अध्ययन केंद्र में जमा करना होगा।




