Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/ईश्वर सिंह प्रधान
रतनपुर। जगह-जगह विराजमान विराजमान हुए मनमोहक एवं बहुत ही सुंदर भगवान गणेश जी की प्रतिमा जिसे लिए दर्शन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रतनपुर में गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महामाया चौक से लेकर हाई स्कूल तक एवं महामाया पारा, वार्ड क्रमांक 3 में भी बेहद सुंदर और मनमोहक गणेश प्रतिमाएं विराजमान की गई हैं।
इन आकर्षक झांकियों और गणेश प्रतिमाओं के दर्शन के लिए रात के समय बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। रतनपुर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण अंचलों एवं आसपास के शहरों से भी श्रद्धालु परिवार सहित गणेश जी के दर्शन करने आ रहे हैं। रंग-बिरंगी सजावट, रोशनी और भव्य झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
गणपति बप्पा मोरया! 🙏🌺




