Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/याद राम साहू
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के घोषित नतीजों पर BJP के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे राष्ट्र-निर्माण की दिशा में अग्रसर विचारधारा की विजय बताया है।
उन्होंने कहा कि यह जीत उस संस्कृति का परिचायक है जो युवाओं को देशहित और राष्ट्र-निर्माण के लिए समर्पित होकर काम करने की निरंतर प्रेरणा देती है।
भारतीय जनता पार्टी बालोद के जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने परिणामों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा, यह सामाजिक सद्भाव और सकारात्मक बदलाव के संकल्प की विजय है।
उन्होंने कहा कि देश का प्रबुद्ध युवा वर्ग विघटनकारी राजनीति को दरकिनार कर विकास, अनुशासन और राष्ट्रवाद की विचारधारा पर मुहर लगा रहा है।
परिणामों पर BJP के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने भी हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित विजयी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।




