Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/अनीश मिश्रा
रायपुर। एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट सेमीफाइनल में भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 49 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाकर इतिहास रच दिया। उनकी पारी में 3 चौके और 9 छक्के शामिल रहे।
शेफाली का यह शतक एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इतिहास का पहला शतक है। साथ ही यह उनका पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक भी रहा। उनकी विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
49 गेंदों में शतक, 9 छक्कों की बरसात
शेफाली ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने 49 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 204.08 रहा। नौ छक्कों की मदद से उन्होंने भारतीय महिला टी20 क्रिकेट में भी अपनी छक्कों की संख्या को 100 के पार पहुंचाया।
भारत ने 114 रन से दर्ज की जीत
शेफाली वर्मा के शतक के बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन




