Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर चांपा। जिला मुख्यालय जांजगीर के कचहरी चौक पर दो दिवसीय बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह 2026 बहुत ही धूमधाम से संपन्न हुआ कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन जांजगीर चाम्पा द्वारा कराया जा रहा था जिसमें क्षेत्र एवं आसपास के सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक देखने को मिली साथ ही साथ कृषक सम्मेलन को भी समाहित किया गया था कार्यक्रम में विशेष रूप से सभी प्रकार के क्षेत्र मे अपनी अपनी प्रतिभा दिखाने वाले प्रतिभावानो पुरस्कारों से सम्मानित किया गया कार्यक्रम के अंदर कुछ स्टाल भी लगाए गए जिसमें लोगों को अनेक प्रकार की जानकारियां भी मिली मुख्य रूप से मंच पर नाट्य कला, गीत संगीत के माध्यम से लोगों को बहुत ही आकर्षित करते हुए दिखाई पड़े कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार से आए हुए लोगों को सम्मानित भी किया गया ठाकुर छेदीलाल बैरिस्टर सम्मान समारोह का आयोजन जिला प्रशासन जांजगीरचाम्पा एवं बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल अकादमी द्वारा संपन्न हुआ जिसमें जिले के कलेक्टर महोदय श्रीमान जन्मेजय महोबे एवं बैरिस्टर अकादमी के अध्यक्ष ठाकुर देवेश सिंह की मुख्य भूमिका रही साथ ही साथ सामाजिक राजनीतिक संगठनों का भी कार्यक्रम को सहयोग मिला जिसमें जांजगीर-चांपा जिले के साथ-साथ अन्य जिलों का प्रतिनिधित्व कर रहे माननीय मंत्री गणों एवं सांसद विधायकों का भी कार्यक्रम में मौजूदगी दिखाई पड़े सभी ने कार्यक्रमों की सराहना करते हुए जिला प्रशासन एवं बैरिस्टर अकादमी को बधाइयां दी एवं अपने-अपने उद्बबोधन बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की जीवनी को उल्लेखित करते हुए समाज एवं राष्ट्र में उनके योगदान को बहुत ही बारीकी से लोगों को समझाने का सभी ने प्रयास किया कार्यक्रम का समापन छत्तीसगढ़ी राज्य गीत के साथ हुआ।




