Oplus_131072
नवरात्रि में रोज होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, दशहरा व रावण दहन के लिए अलग समिति बनेगी।
बुलंद टाइम्स न्यूज, तमता। पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत तमता स्थित दुर्गा भवन में मंगलवार रात सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के गठन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में आगामी शारदीय नवरात्रि 11 से 19 अक्टूबर और विजयादशमी 20 अक्टूबर 2026 को लेकर आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं।
बैठक में मनीष शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। रमेश यादव (बीडीसी) और गणेश यादव को उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र मित्तल को कोषाध्यक्ष, गणेश यादव (बथानपारा) को सचिव तथा राहुल बरेठ को सह सचिव एवं मीडिया प्रभारी बनाया गया। तुषार होता को पूजा प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
कार्यक्रम प्रभारी के रूप में शुभम होता, अंकित नंदे, प्रियांशु वैष्णव, बंटी होता, शौर्य अग्रवाल, आकाश नंदे, पृथ्वी सिंह और अशोक यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई।
समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा पंडाल की सजावट पूर्व वर्षों से अलग और आकर्षक रखने का प्रयास किया जाएगा। आयोजन की व्यवस्था में ग्रामीणों से यथासंभव सहयोग लिया जाएगा। मौसम अनुकूल रहने पर नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने की भी तैयारी है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 अक्टूबर को दशहरा एवं रावण दहन कार्यक्रम के संचालन के लिए अलग समिति बनाई जाएगी। नवरात्रि शुरू होने से पहले बैठक कर इसके लिए जिम्मेदार लोगों का चयन किया जाएगा और उन्हें अलग-अलग दायित्व सौंपे जाएंगे।
बैठक में उपसरपंच गोवर्धन यादव, वैभव अग्रवाल, अरुण होता, मनेश होता, योगेश यादव, प्रेम नारायण यादव, आदित्य वैष्णव, बिरांची नंदे, पृथ्वी सिंह, अशोक यादव, शैलेश शर्मा, तोता राम यादव, मधुसूदन यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




