Oplus_131072
पत्रकार एकता महासंघ फाउंडेशन छत्तीसगढ़ राज्य के दंतेवाड़ा जिले से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त
बुलंद टाइम्स न्यूज/एआर कर्मा
दंतेवाड़ा। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले डीएम सोनी को पत्रकार एकता महासंघ फाउंडेशन छत्तीसगढ़ राज्य में दंतेवाड़ा जिले से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन द्वारा उनकी पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रियता, अनुभव एवं सामाजिक सरोकारों को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है।
डीएम सोनी लंबे समय से पत्रकारिता के माध्यम से आम जनता की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों तथा सामाजिक विषयों को सामने लाने का कार्य कर रहे हैं। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से जुड़े जनहित के मामलों को समाचारों के माध्यम से संबंधित अधिकारियों एवं प्रशासन तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।
संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में डीएम सोनी पत्रकारों की समस्याओं को सामने लाने, पत्रकारों के हितों की आवाज को मजबूत करने तथा संगठन को दंतेवाड़ा जिले में और अधिक सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
डीएम सोनी की नियुक्ति पर पत्रकार एकता महासंघ फाउंडेशन छत्तीसगढ़ राज्य के पदाधिकारियों, पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर संगठन से जुड़े लोगों ने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में जनहित एवं सामाजिक सरोकारों को और मजबूती मिलेगी।




