Oplus_131072
मांगें पूरी नहीं होने पर मंदिर परिसर में जमकर की नारेबाजी, पहली बार दुकानदारों ने दुकानें बंद रखकर दिया समर्थन।
बुलंद टाइम्स न्यूज/रतनपुर। महामाया ट्रस्ट द्वारा चार सूत्रीय मांगों को पूरा करने के आश्वासन के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज सर्व हिंदू समाज ने शुक्रवार को महामाया मंदिर परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों ने ट्रस्ट के रवैये के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।
सर्व हिंदू समाज की ओर से पूर्व में महामाया ट्रस्ट को चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया था। इस दौरान ट्रस्ट की ओर से चार दिनों के भीतर मांगों पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया था। निर्धारित समय बीतने के बाद भी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से समाज के लोगों में नाराजगी देखी गई।
इसी के चलते बड़ी संख्या में सर्व हिंदू समाज के लोग मंदिर परिसर में एकत्र हुए और धरने पर बैठकर ट्रस्ट के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मंदिर परिसर के व्यापारियों ने भी समर्थन जताया। बताया गया कि पहली बार बड़ी संख्या में दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखकर प्रदर्शन को समर्थन दिया।
धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने चारों मांगों को जल्द पूरा करने की मांग करते हुए कहा कि आश्वासन के बाद भी समय बीतने से लोगों में असंतोष है। समाज ने ट्रस्ट से मांगों पर शीघ्र निर्णय लेकर समाधान करने की अपील की।




