Oplus_131072
यादराम साहू/बुलंद टाइम्स न्यूज
आज भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 110वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों, आदर्शों एवं राष्ट्रसेवा के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया गया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद, अंत्योदय और राष्ट्र प्रथम के विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष युवराज मारकंडे, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, पार्षद शैल महोबिया, एल्डरमैन गोकुल निषाद, अशोक महोबिया सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
🙏 विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन। 🙏




