Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/योगेश्वर साहू
आकाशवाणी रायपुर के स्थापना दिवस के अवसर पर जय मां घटारानी युवा रेडियो लिस्नर्स क्लब फुलझर के श्रोताओं ने बधाई प्रेषित की है।
क्लब के जिला अध्यक्ष योगेश्वर साहू ने बताया कि 2 अक्टूबर 1963 को आकाशवाणी रायपुर की स्थापना हुई थी। तब से लेकर आज तक आकाशवाणी रायपुर द्वारा सूचनाप्रद और मनोरंजक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है। आकाशवाणी रायपुर से बच्चों, युवाओं और महिलाओं सहित सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ और साफ-सुथरे कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता है।
उन्होंने कहा कि आकाशवाणी रायपुर ने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, लोक पर्व, लोक गीत, सुगम संगीत और शास्त्रीय संगीत को जीवंत बनाए रखा है। युववाणी, चौपाल, घर आंगन, बिंदिया, किसलय, बाल वाटिका, साहित्य पत्रिका, मोर भुंइया, आपके पत्र और प्रादेशिक समाचार जैसे कार्यक्रम बेहद लोकप्रिय हैं।
साहू ने बताया कि वरिष्ठ उद्घोषक संजय पाण्डेय, श्याम वर्मा, यादराम पटेल और समीर शुक्ला के सेवानिवृत्त होने से छत्तीसगढ़ी कार्यक्रमों की रोचकता में कमी आई है। हालांकि हिंदी कार्यक्रमों की प्रस्तुति बेहतरीन है। उद्घोषक दीपक हटवार, सौम्या रिज़वी, पिंकी दुलानी और शशांक खरे की प्रस्तुति श्रोताओं को खूब पसंद आ रही है। डीटीएच और मोबाइल एप्लिकेशन पर प्रसारण शुरू होने से श्रोताओं की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है और पूरे देश से लोग आकाशवाणी रायपुर के कार्यक्रमों का लुत्फ उठा रहे हैं।
स्थापना दिवस पर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल देवांगन रायपुर, जिला गरियाबंद अध्यक्ष योगेश्वर साहू, सहित प्रदीप कुमार यदु, टीकम साहू, जानू साहू, गौकरण मानिकपुरी, जीतू ध्रुव, उमेंद निषाद, बाबूलाल साहू, हरिश्चंद्र तारक, रेखराम ध्रुव, महेंद्र गंधर्व, हेमंत साहू, गोवर्धन यादव, दिलीप कुमार ध्रुव और मिललू गिरी गोस्वामी सहित सभी श्रोताओं ने आकाशवाणी परिवार को बधाई दी है।




