रिपोर्टर – किरण नायक
महासमुंद/महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के निरंतर प्रयास और विशेष अनुशंसा पर महासमुंद संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में महिला सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से महासमुंद,गरियाबंद एवं धमतरी के चार विकास खण्ड में 5 नवीन महतारी सदन के निर्माण की वित्तीय एवं प्रशासनिक अनुशंसा जारी कर दी गई है।
महासमुंद जिले के पिथौरा के ग्राम पंचायत के कौहाकुड़ा तथा बसना के ग्राम पंचायत सागरपाली में 30-30 लाख रुपए की लागत से इन सदनों का निर्माण कराया जाएगा।
गरियाबंद जिले के दूरस्थ विकास खण्ड देवभोग के ग्राम पंचायत झाखर पारा एवं धमतरी जिले के विकास खंड रुद्री के ग्राम पंचायत सकरा में महतारी सदन के निर्माण के लिये 30-30 लाख रुपए की सुकृति दी गई हैं। निर्माण के लिए ग्राम पंचायतों को निर्माण एजेंसी बनाई गई है।
महिलाओं के स्वालंबन का बनेगा केंद्र – रूपकुमारी चौधरी।
महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी सदन ग्रामीण अंचलों के महिलाओं के लिए सामाजिक आर्थिक एवं संगठनात्मक विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा । इसके माध्यम से स्व सहायता समूहों के दीदीयों को नियमित बैठकों, प्रशिक्षण एवं आजीविका गतिविधियों के लिए एक स्थाई एवं सुरक्षित सदन उपलब्ध होगा।।




