छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुंडरदेही में ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के अंतर्गत ‘सेवा सेतु शिविर’ का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र की माताओं एवं बहनों के स्वास्थ्य की विस्तृत जांच (हेल्थ चेकअप) की गई। शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना रहा।

जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, पार्षद शैल महोबिया, शंकर यादव, एल्डरमैन चेतन सोनकर, एल्डरमैन गोकुल निषाद तथा बीएमओ गुंडरदेही विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की महिलाओं को सीधे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलता है। शिविर में आई महिलाओं का डॉक्टरों की टीम द्वारा परीक्षण कर आवश्यक परामर्श व दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।




