रिपोर्ट – योगेश्वर साहू
छुरा/ घटारानी केड़ीआम मां वन देवी की असीम कृपा से ग्राम केड़ीआमा की पावन धरा पर एक ऐतिहासिक और अलौकिक आयोजन होने जा रहा है। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर जामवंत दादा की तपोस्थली और भगवान श्रीराम वन गमन पथ पर भव्य वन देवी नव जल कुंड महायज्ञ का आयोजन समस्त ग्रामवासियों द्वारा किया जा रहा है, जिसकी तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है।
यह कोई साधारण जगह नहीं है, यह प्रकृति का अद्भुत चमत्कार है। मां घटारानी और जतमाई धाम के ठीक बीचों बीच पवित्र दसकुंड विराजमान है, जहां चारों तरफ सुरंगानी और वन देवी की रहस्यमय गुफाएं और प्राकृतिक सौंदर्य बिखरा पड़ा है।
यहां की सबसे बड़ी विशेषता है देवी मंगला गर्भ गुफा। ऊपर से देखने पर पूरा विशाल चट्टान नजर आता है, लेकिन अंदर ही अंदर एक अद्भुत गुफा बनी हुई है, जिसे देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह जाता है। आज इस अलौकिक और रहस्यमय धाम में दर्शन करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे –
गुरुदेव आदरणीय पंडित पुष्कर महाराज जी, क्षेत्र की संस्कृति और लोककला के धरोहर राजकुमार यादव जी, देवलाल साहू , अनिल कुमार साहू , रोशन लाल साहू जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
शारदीय नवरात्र में होने वाले इस महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह और भक्ति का माहौल है।




