याद राम साहू की रिपोर्ट :-
गुंडरदेही। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के प्रथम दिन जसवंत सिन्हा ने परसवानी, चिचबोड, भोथीपार, खपरी गांव पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न गांवों में आयोजित दीप प्रज्वलन, माता की आरती एवं पूजा-अर्चना के कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई तथा विधि-विधान से माता रानी की पूजा कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही साथ सरेखा में भेंट मुलाकात किया।
नवरात्रि के पावन अवसर पर गांवों में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारों के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान जसवंत सिन्हा ने सभी को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे तथा समाज में प्रेम, सद्भाव, एकता और भाईचारा निरंतर मजबूत हो।
उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ ही आपसी स्नेह एवं सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। इस अवसर पर उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
जसवंत सिन्हा
मंडलेश्वर सिन्हा समाज, अर्जुंदा
समाजसेवी, गुंडरदेही विधानसभा




