रिपोर्टर – योगेश्वर साहू,
छुरा / मुरमुरा। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माँ झरझरा धाम में शारदीय नवरात्रि पर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। इस वर्ष मंदिर में 654 मनोकामना ज्योति कलश दीप प्रज्वलित किए गए हैं।
झरझरा विकास समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई है। सफाई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए भंडारा प्रसादी को पैलेट में दिया जा रहा है। साथ ही नवरात्रि के नौ दिनों तक देवी जस गीतों का भव्य आयोजन रखा गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।


झरझरा मंदिर राजधानी रायपुर से 70 किलोमीटर दूर राजिम क्षेत्र के छुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरमुरा के दुर्गम वनों में स्थित है। प्राकृतिक वादियों के बीच स्थित यह धाम अपनी दिव्यता और मनोरम दृश्यों के लिए जाना जाता है।
पक्की सड़क की मांग –
मंदिर तक पहुंचने वाली सड़क कच्ची होने के कारण श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं एवं मंदिर ट्रस्ट ने शासन-प्रशासन से झरझरा मंदिर तक पक्की सड़क निर्माण की मांग की है, ताकि नवरात्रि जैसे अवसरों पर आने वाले हजारों भक्तों को सुविधा मिल सके।




