दीपक कुमार साहू
बुलंद टाइम्स संवाददाता
उरमाल : आज माता रानी की पांचवी स्वरूप स्कंदमाता की पंचमी के अवसर पर विशाल भंडारा का आयोजन श्रीमती यशोधरा राधे साहू की और से किया गया है ,समस्त ग्राम के माता भाई बहन अबोध बाल गोपाल,एवम आसपास के माता भाई बहन इस विशाल भंडारा में सहपरिवार आकर माता रानी का प्रसाद ग्रहण कर इस पुण्य कार्य को करने वाले को आशिर वचन दे कर पुण्य का भागीदारी बने|

,इस ग्राम में नवरात्रि महोत्सव प्रति वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है,यहां की साज सजावट ,रंगरोगन,दर्शको के मनोरंजन के लिए प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजक समिति द्वारा संचालित किया जाता है,पूरे नो दिन तक विशाल भंडारा का आयोजन समस्त ग्रामवासियो के द्वारा बारी बारी से किया जाता है इतनी बड़ी कार्यक्रम हमारे अंचल में इस ग्राम में देखने को मिलता है यह सब माता रानी की कृपा है ।




