बुलंद टाइम्स न्यूज |छत्तीसगढ़ जिला दन्तेवाड़ा से लता नाग की रिपोर्ट:
दन्तेवाड़ा: आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ जिला दन्तेवाड़ा में संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई | बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी के संगठन को मजबूत करना | कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के साथ पार्टी का विस्तार करना रहा|
बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में सहप्रभारी सौरभ झा जी उपस्थित रहें साथ मे प्रदेश संगठन मंत्री समीर खान जी , प्रदेश उपाध्यक्ष बल्लूराम भवानी जी, जिला अध्यक्ष रामेश्वर यादव जी, जिला सचिव ज्वाला ठाकुर जी, दन्तेवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष बंसत नेताम जी, गीदम ब्लॉक अध्यक्ष पतुराम वामि जी, कार्यकर्ता जितेंद्र मरकाम जी, सु कमला ताती जी ,पद्दमा ठाकुर जी के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई |

बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने | अधिक से अधिक संख्या में लोगो को पार्टी से जोड़ने के साथ जमिनी स्तर पर पार्टी कि बैठक में उपस्थित पद अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और आपसी सहयोग के साथ आगे बढ़ने पर चर्चा किया |




