रिपोर्टर – योगेश्वर साहू,
गरियाबंद /छुरा। नवरात्रि के पावन पर्व पर जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत महाडिक फुलझर के प्रसिद्ध घटारानी धाम पहुंचे। उन्होंने मां घटारानी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मंदिर परिसर में पहुंचते ही युवाओं ने फूल-माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। अपनी सादगी और सरल स्वभाव से इंद्रजीत महाडिक ने लोगों के दिलों में अलग और खास पहचान बनाई है।
इस दौरान युवाओं ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आपके कार्य सराहनीय हैं। आप विधायक के प्रबल दावेदार हो, आने वाले समय में हम आपको विधायक के रूप में देखना चाहते हैं। युवाओं की इस बात से मंदिर परिसर में जोश और उत्साह का माहौल बन गया।
इस अवसर पर धुरसा से खेमचंद साहू, फुलझर से योगेश्वर साहू, बलदव यादव, मिथलेश विश्वकर्मा, अमन गोस्वामी, प्यारे लाल निर्मलकर, मदन ध्रुव, श्यामलाल निर्मलकर, हेमंत साहू, डिहू राम साहू, दीनाराम साहू, गणेश यादव, रामशरण ध्रुव सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।




